राजस्थान

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किये बाबा श्री महाकाल और श्री काल भैरव के दर्शन

राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा भी साथ थे



नई दिल्ली /उज्जैन/जयपुर, 15 जुलाई। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान मंगलवार को अपराह्न बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुँचे।श्री देवनानी ने उज्जैन में श्री महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। देवनानी ने प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। देवनानी ने कहा कि शिव शाश्वत चेतना के प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्री महाकाल को कोटि-कोटि नमन करते हुए देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना की।

श्री काल भैरव मंदिर भी गये श्री देवनानी: श्री देवनानी ने उज्जैन में श्री काल भैरव मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा भी साथ थे।
श्री देवनानी ने श्री महादेव ज्योर्तिलिंग मंदिर में श्रावण मास पर्व पर पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button