उज्जैन समाचार
कांग्रेस के सृजन संगठन अभियान पर सवाल उठाने वाले नौ कांग्रेसियों को नोटिस

उज्जैन। सृजन संगठन अभियान में नियुक्त पदाधिकारियों पर सवाल करने खड़े करने वाले उज्जैन के 9 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि नोटिस जारी हुए हैं। सभी से जवाब मांगे गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात को कांग्रेस नेता चेतन यादव ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर नोटिस मिलने की बात को उजागर किया था उसके बाद से कांग्रेस के नेताओं में चर्चा चल पड़ी थी कि किस-किस को नोटिस मिला।



