उज्जैन संभाग

सामाजिक समरसता, न्यायप्रिय, वीर और धर्म रक्षक थे श्री गोगा जी महाराज : डॉ. शर्मा

मोहननगर बस्ती में भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ वीर गोगा देव जी महाराज के निशान छड़ी पूजन कार्यक्रम

उज्जैनl मोहननगर बस्ती स्थित श्री जाहरवीर गोगा देव जी महाराज के निशान छड़ी पूजन कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक समरसता और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मोहित नागर ने कुशलतापूर्वक किया।छड़ी भगत श्री महेंद्र हाड़ा, टिकयती जय खत्री, नीरज टाकले एवं उनकी टोली द्वारा लाई गई। आयोजन अनिल भदौरिया के निवास पर हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. रामतीर्थ शर्मा (शा. धन्वन्तरि चिकित्सालय) ने वीर गोगा देव जी का जीवन परिचय देते हुए कहा –“गोगा जी महाराज, जिन्हें जाहरवीर के नाम से भी जाना जाता है, नागों के देवता और लोक-नायक हैं। उनका जन्म राजस्थान के चुरू जिले के ददरेवा गांव में हुआ था। वे न्यायप्रिय, वीर और धर्म रक्षक थे। पीला ध्वज, घोड़ा और नाग उनका प्रतीक है, और उनकी पूजा भाद्रपद कृष्ण नवमी को विशेष रूप से की जाती है। कार्यक्रम में दिनेश भट्ट, शेखर दिसावल, संतोष कुशवाह, चेतन सिंह गौड़, कृष्णकांत शर्मा, नीरज कपूर, कमल सोनी, ओम तिवारी, कुलदीप वैष्णव, शिवम तोमर, मनोज शर्मा, मोहन चौहान, शिवपाल, मनीष अग्रवाल, जदुनाथ भदौरिया सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। मातृशक्ति, युवा और बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।अंत में आभार राजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा व्यक्त किया गया और “जाहरवीर गोगा जी महाराज की जय” के जयकारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button