रेल

रतलाम मंडल पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन



रतलाम, 07 सितम्बर। भारत सरकार की “फिट इंडिया मूवमेंट” एवं “खेलो इंडिया” अभियान के अंतर्गत पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा 07 सितम्बर 2025 को “संडेज़ ऑन साइकिल” तथा “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज़” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर रतलाम मंडल कार्यालय से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जो शिमला कॉलोनी होते हुए न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड तक निकाली गई। रैली का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने किया। इस रैली में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी, खेल जगत से जुड़े व्यक्ति एवं रेलवे परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक जीवन में फिटनेस को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देना रहा। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का समापन रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर किया गया, जहां सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। इस आयोजन ने न केवल रेलवे कर्मचारियों को एक नई ऊर्जा दी, बल्कि पूरे शहर में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button