श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी एवं सोमवती अमावस्या पर्व हेतु यातायात व्यवस्था

उज्जैन। सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी एवं सोमवती अमावस्या पर्व के अवसर पर पार्किंग तथा डायवर्सन प्लान निम्नानुसार रहेगा।
शाही सवारी मार्ग :-
1. भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, पानदरीबा, कहारवाड़ी, रामनुजकोट, गणगोर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढ़ाबा रोड़, कमरी मार्ग, टंकी चौक, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल, सतीगेट सर्राफा, खड़े हनुमान, गोपाल मंदिर से पटनी बजार, गुदरी, महाकाल घाटी से होकर महाकाल मंदिर पहुंचेंगी।
पार्किंग स्थल :-
1. भोपाल, इंदौर, देवास की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपना वाहन निम्न पार्किंग स्थलों पर खड़ा करेंगे-
(अ) वाकड़कर पार्किंग
(ब) मन्नत गार्डन पार्किंग
(स) हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग
(द) कर्कराज पार्किंग
2. बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपना वाहन कार्तिक मेला ग्राउण्ड में खड़ा कर सकेंगे।
3. मक्सी एवं आगर की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपना वाहन क्षीर सागर स्टेडियम एवं सामाजिक न्याय परिसर मे खड़ा कर सकेंगे।
प्रतिबंधित मार्ग :-
1. हरिफाटक टी से बेगमबाग की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
2. दानीगेट से रामानुज कोट तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
3. गुदरी चौराहा से कहारवाडी से होकर रामघाट तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
4. तेलीवाड़ा से कमरीमार्ग तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
5. निकास चौराहा से तेलीवाडा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें। 6. क्षीर सागर से कंठाल चौराहा तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
7. बियावानी से तेलीवाड़ा तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
8. नरेन्द्र टाकीज से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
9. निकास चौराहे से तेलीवाड़ा तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
10. छीर सागर टर्निंग से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
11. भार्गव तिराहे से टंकी चौक तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
12. केडी गेट से कमरीमार्ग तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
13. चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
14. शंकराचार्य से दानीगेट तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
15. तोपखाने से लोहे का पुल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
16. नलिया बाखल से बेगमबाम चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
17. बारह खोली से बेगमबाग की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें।



