उज्जैन समाचार
भारतीय ओलम्पियन खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित पी.टी. उषा ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

उज्जैन, 16 सितम्बर 2025।
भारतीय ओलम्पियन खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित श्रीमती पी.टी. उषा ने आज श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर पुजारी श्री आशीष गुरु द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन विधिवत सम्पन्न कराया गया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।



