राजस्थान

एनएसआईटी अहमदाबाद के छात्र फोरेंसिक आई क्यू में फाइनलिस्ट तक पहुंचे

फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों के लिए मिस्ट्री – 3, 2025 जयपुर में प्रारंभ

जयपुर, 19 सितंबर lविवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर के तत्वावधान में फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक क्रियाशीलता विस्तार और उपयोग विषय आधारित नेशनल लेवल की दो दिवसीय फोरेंसिक फिस्ट मिस्ट्री- 3, 2025 शुक्रवार को यूनिवर्सिटी परिसर में प्रारंभ हुई l आयोजन में देश भर के फॉरेंसिक साइंस में अध्यनरत विद्यार्थी भाग ले रहे है l शुक्रवार को आयोजित फॉरेंसिक आई क्यू में भाग ले रहे
नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी जेतलपुर अहमदाबाद के लय द्विवेदी, पल व्यास, प्रमोदिका भाटी, वंशिका दीपक, अमतुसजरा खंडवावाला एवं गौरव आचार्य ने अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर फाइनलिस्ट थर्ड राउंड में जगह बनाई l आई क्यू के पहले राउंड में फॉरेंसिक साइंस के जो प्रश्न पूछे गए उनका तेजी से सटीक उत्तर प्रेजेंस ऑफ माइंड के साथ दिया जाना अपेक्षित था, इसी तरह से दूसरे राउंड में हु एम आई मैं तेज याददाश्त के आधार पर फॉरेंसिक साइंस व अपराध से जुड़े प्रसिद्ध व्यक्तित्व की पहचान कर जवाब दिए जाने थे तथा तीसरे क्लू इट ऑर लॉस इट राउंड के तहत सबूत की तस्वीर दिखाकर उसकी पहचान की प्रक्रिया पूर्ण हुई जिसमें अवलोकन शक्ति तथा व्यवहारिक ज्ञान की परीक्षा की गई l एनएसआईटी के विद्यार्थियों ने एल्यूमीनेट टू सरवाइव प्रतियोगिता में भी भाग लिया l
दो दिवसीय आयोजन के तहत फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों के लिए स्पिरिट ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन के तहत ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रायंफ यानि संकेत, जांच और संतुष्टि विषय केंद्रित इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत लैबवार, एल्यूमिनेट टू सरवाइव, फॉरेंसिक आईक्यू, सत्यमेव जयते द फॉरेंसिक ड्रामा, फॉरेंसिक रनवे, फॉरेंसिक ऑन स्क्रीन आदि टॉपिक से संबंधित आयोजन होंगे l निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 19 सितंबर को वर्कशॉप, लैब वार, एल्यूमीनियम टू सरवाइव, फॉरेंसिक ऑन स्क्रीन आदि गतिविधियां संपन्न होगी तथा 20 सितंबर को विशिष्ट वक्ताओं का मार्गदर्शन, फॉरेंसिक आईक्यू, फाइनल रिले, फॉरेंसिक ड्रामा एंड फॉरेंसिक रनवे के आयोजन संपन्न होंगे l
विभिन्न आयोजनों में संभागी महाविद्यालय से न्यूनतम पांच विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जिनमें कम से कम एक महिला व एक पुरुष तथा स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी का होना आवश्यक है l कार्यक्रम के तहत आयोजित ग्रुप एक्टिविटी के अंतर्गत लैब वार, फॉरेंसिक आई क्यू, एलिमिनेट टू सरवाइव तथा सोलो एक्टिविटी के अंतर्गत सत्यमेव जयते द फॉरेंसिक ड्रामा, फॉरेंसिक रनवे, फॉरेंसिक ऑन स्क्रीन गतिविधियों का आयोजन होगा l
लैब वार कार्यक्रम के तहत क्राइम सीन स्केच रिले, फॉरेंसिक मेमोरी रिकॉल, फॉरेंसिक एटलस, एलिमिनेट टू सरवाइव के अंतर्गत एविडेंस सॉर्टिंग ब्लिट्ज, स्पॉट द सीन, रिकंस्ट्रक्ट एंड रिवील, फॉरेंसिक आई क्यू के अंतर्गत रैपिड फायर, हु एम आई, क्लू इट ऑर लॉस इट कार्यक्रम होंगे l
इसी तरह फॉरेंसिक ऑन स्क्रीन के अंतर्गत मिस्ट्री रिवाइंड, मिस्ट्री इन मोशन, सत्यमेव जयते द फॉरेंसिक ड्रामा की थीम में सत्य हमेशा सामने आता है की प्रस्तुतियां होंगी l फॉरेंसिक रनवे के अंतर्गत एवरीथिंग फॉरेंसि, एक्सप्रेस एक्सप्रेस क्रिएटिविटी, आईकॉनिक फॉरेंसिक पर्सनालिटी आदि महत्वपूर्ण विषय होंगे l फाइनल रनवे के अंतर्गत सिलेक्टेड ओवरऑल विनर की जानकारी दी जाएगी l
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा इस आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया जिसमें देश के प्रख्यात और अपने-अपने क्षेत्र के अग्रणी विद्वान तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. के राम, डॉ. के आर बगेरिया, डॉ. ललित के पवार, प्रोफेसर डॉ. एन डी माथुर प्रोफेसर डॉ. डीवीएस भाग्यवनालु, इं. ओंकार बगेरिया, इं. अनिल बगेरिया शामिल है l आयोजन के चेयरपर्सन में प्रोफेसर डॉ कैलाश अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ एस एस डागा, प्रोफेसर डॉ जी के माथुर, प्रोफेसर डॉ मृदुला पुरोहित शामिल है l आयोजन के समन्वयक प्रोफेसर डॉ अहमद, सह समन्वय मिस पूजा रावत, फैकल्टी ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री मिस गरीमा व मिस श्रेया घोष हैं l फैकल्टी कोऑर्डिनेटर में मिस सहर जेहरा नकवी, मिस अनु होडा, मिस अरमान एच खान, डॉ श्रेयवीर सिंह चौहान, प्रदीप्ता नास्कर, डॉ अमोल पुरोहित, मिस नीतू राठोर, मिस दिव्यांशी जोशी और मोहित जांगिड़ शामिल है l
संभागी प्रतिनिधियों ने बताया कि दो दिवसीय विभिन्न आयोजन के माध्यम से फॉरेंसिक साइंस में अध्यनरत विद्यार्थियों को नवाचारों की जानकारी मिलेगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button