राजस्थान

सारा प्रदेश, पूरा देश, समृद्धि का संदेश :शुक्रवार को जयपुर, शनिवार को कोटा पहुंचेगी उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा

जयपुर, 25 दिसंबर l देश के उपभोक्ताओं को जागरूकता का संदेश देने के लिए सीसीआई के नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुई उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा शुक्रवार को जयपुर पहुंचेगी, जहां पर देश की अग्रणी संगठन कैंस के तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वागत होगा l सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या एवं उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि यात्रा बुधवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर दिल्ली में प्रारंभ हुई, जहां केंद्रीय उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रहलाद जोशी ने इसे रवाना किया था l यात्रा देश के 28 राज्य व 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 145 प्रमुख शहरों से होते हुए 17000 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी और विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2026 के मौके पर दिल्ली पहुंचकर इसका समापन होगा l सारा प्रदेश, पूरा देश, समृद्धि का संदेश पंच लाइन पर केन्द्रित उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा कार्यक्रम डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ जन जागृति का एक अभिनव अभियान बन गया है lसीसीआई के निदेशक कैलाश कुमावत ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर के टोंक रोड स्थित तोतूका भवन में आयोजित इस समारोह के उद्घाटनकर्ता राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह कच्छावा होंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के उपभोक्ता मामलात विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार होंगे, विशिष्ट तिथि राज्य उपभोक्ता निदेशालय की निदेशक श्रीमती पूनमप्रसाद सागर होगी तथा मुख्य वक्ता सीसीआई के नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा होंगे l सीसीआई राजस्थान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ओझा एवं प्रदेश महासचिव जी के गौड़ ने बताया कि दिल्ली से रवाना होने के बाद यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के साथ ही विभिन्न स्थानों पर सीसीआई व अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रतिनिधियो द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है l उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा शनिवार को कोटा पहुंचेगी जहां पर सीसीआई व क्लेम राइट्स ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में डॉ शर्मा की यात्रा का भव्य स्वागत समारोह होगा l सीसीआई की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति गौड़ ने बताया कि कोटा के विजय भारत भवन में आयोजित समारोह के उद्घाटनकर्ता क्षेत्रीय विधायक संदीप शर्मा होंगे, मुख्यअतिथि सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा होंगे l कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा कोटा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, सीसीआई के नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ अरुण कुमार, सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या, सीसीआई के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम सेल्वराज व अतिथि के रूप में कोटा उत्तर के नेता प्रतिपक्ष भाजपा लव कुमार मौजूद रहेंगे l क्लेम राइट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष गौड़ ने बताया कि कोटा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है l इस मौके पर भ्रामक विज्ञापन एवं अनुचित व्यापारिक व्यवहार पर नेशनल सेमिनार का भी आयोजन होगा l सीसीआई के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सुमन ने बताया कि आयोजन की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई जिसमें आशीष गौड़, एडवोकेट नरेश शर्मा, अर्चना गौड़ एवं संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विचार व्यक्त किए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button