क्राइम

 सुरक्षा समिति के सदस्यों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

उज्जैन ।”नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत थाना खाराकुआं जिला उज्जैन में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी खाराकुआं द्वारा नगर सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों को नशे से दूरी बनाए रखने, समाज को नशा मुक्त बनाने एवं नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर थाना प्रभारी खाराकुआं द्वारा बताया गया कि समाज की सक्रिय सहभागिता से ही हम नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण कर सकते हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी हो, तो वह बिना किसी डर या झिझक के थाना खाराकुआं या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
इस आयोजन में थाना स्टाफ के साथ-साथ नगर सुरक्षा समिति के सभी सक्रिय सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से नशे के खिलाफ अभियान में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button