उज्जैन समाचार
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शनिवार को पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया


उज्जैन। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शनिवार को पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सर्वप्रथम पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा पूजन अर्चन किया गया और मंदिर परिसर में पानी की टंकी की सफाई सीसीटीवी कैमरे और लाइट तथा एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, डीआईजी श्री नवनीत
भसीन ,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा , सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, वन मंडल अधिकारी श्री अनुराग तिवारी, एडीएम श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।



