राजस्थान

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा मेघालय पहुंची

-उपभोक्ता जागरूकता से संतुलित बाजार व्यवस्था- डॉ अनंत शर्मा

जयपुर, 14 फरवरी l देश के उपभोक्ताओं को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के लक्ष्य को लेकर 24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर कंज्यूमर मैन ऑफ़ इंडिया, अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी एवं कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया के नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में नई दिल्ली से प्रारंभ हुई उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा पांचवें चरण में मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंची जहां आयोजित सेमिनार व स्वागत समारोह में डॉ अनंत शर्मा ने उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दिया l डॉ शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनेंगे तो वह बाजार में उपलब्ध सेवा और वस्तुओं में से गुणवतायुक्त अच्छी वस्तुओं का चयन स्वयं कर उचित मूल्य पर वस्तुएं व सेवा प्राप्त करेंगे जिससे संतुलित बाजार व्यवस्था कायम करने में मदद मिलेगी l इससे पूर्व शिलांग पहुंचने पर डॉ शर्मा का संगठन प्रतिनिधियों की ओर से भव्य स्वागत किया गया, इस मौके पर आयोजित सेमिनार में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया l इस दौरान उपभोक्ता मामलात मंत्रालय मेघालय के सचिव प्रवीण बक्शी, विभाग की निदेशक सविता वर्मा, भारतीय मानक ब्यूरो के जिष्णु दास आदि का भी मार्गदर्शन रहा l कार्यक्रम का संयोजन कंज्यूमर कॉन्फ़िडेरेशन ऑफ़ इंडिया के निर्देशक कैलाश कुमावत ने किया l देश भर में उपभोक्ता जागरूकता यात्रा को लेकर उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों के साथ आमजन में भी उत्साह का वातावरण देखा गया और यात्रा के दौरान हर जगह पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन के साथ है भव्य स्वागत समारोह भी संपन्न हुए l इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो के विभिन्न आयोजनों में भी डॉ शर्मा ने भाग लिया और उपभोक्ताओं को जागरूकता का संदेश दिया l सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव एवं उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के प्रवक्ता निरंजन द्विवेदी ने बताया की यात्रा का समापन विश्व उपभोक्ता दिवस के मौके पर 15 मार्च को नई दिल्ली में होगा, इससे पूर्व यात्रा के लिए निश्चित रूट व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा l यात्रा के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपभोक्ता संगठनो द्वारा तैयारियां की जा रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button