उज्जैन समाचार
गर्मी आने से पहले नगर निगम की पेयजल व्यवस्था हांफने लगी

उज्जैन। गर्मी आने से पहले नगर निगम की पेयजल व्यवस्था हांफने लगी। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अनेक इलाकों में 10 मिनट गंदे पानी की सप्लाई और 15 से 20 मिनट पीने के पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। पिछले एक हफ्ते से लगातार परेशानी से लोग जूझ रहे हैं। इस संबंध में पीएचई के अधिकारी कमलेश काजोरिया का कहना है कि टंकी पर्याप्त नहीं भर पानी की वजह से पेयजल सप्लाई में परेशानी आ रही है। बिजली विभाग से शक डाउन लिया जा रहा है इसलिए भी पानी की टंकियां नहीं भर पा रही है।

पीएचई प्रभारी प्रकाश शर्मा का कहना है कि पानी की टंकियां पर्याप्त नहीं भर पानी की वजह से परेशानी आ रही है दक्षिण विधानसभा से भी उनके पास शिकायतें पहुंची। यही हाल सीवरेज व्यवस्था का है प्रभारी अधिकारियों के भरोसे काम चल रहा है।



