राजस्थान

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने गोवा जाएंगे राजीव द्विवेदी

बांसवाड़ा, 13 फरवरी l केंद्रीय सिविल सेवा संस्कृति एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में दयानंद क्रीड़ा संकुल गोवा में 15 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025- 2026 के लिए राजस्थान सचिवालय की टीम में बांसवाड़ा जिले के शिक्षा विभागीय अधिकारी तथा बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राजीव द्विवेदी का भी चयन हुआ है और वह इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे l राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की शासन उप सचिव दीपाली भगोतिया ने द्वारा जारी आदेश में राजस्थान सचिवालय टीम की घोषणा की गई है जिसमें राजीव द्विवेदी का चयन किया गया है l राजस्थान सचिवालय की टीम में राजस्थान के राजकीय सेवा में कार्यरत 16 पुरुष एवं 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो प्रतियोगिता में भाग लेंगे l ध्यान रहे बांसवाड़ा जिले से प्रतिनिधित्व करने वाले राजीव द्विवेदी बैडमिंटन के अग्रणी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और विगत कई वर्षों से नियमित रूप से राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं और उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं l
प्रदेश के राजकीय सेवारत खिलाड़ियों में अग्रणी नाम राजीव द्विवेदी क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी और चिंतक रहे दिवंगत भगवान शंकर द्विवेदी के सुपुत्र हैं l राष्ट्रीयता एवं सामाजिक सेवा से की भावना औतप्रोत पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के सदस्य द्विवेदी के बड़े भाई जयंत द्विवेदी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी व समाज सेवा एवं श्रम कल्याण के क्षेत्र में प्रांत स्तर पर जानामाना नाम हैं और उनके दूसरे बड़े भाई हेमंत द्विवेदी बैंकिंग सेवा में उच्च स्तरीय सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए हैं l द्विवेदी की पत्नी श्रीमती सुमन द्विवेदी शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही है और उनके पुत्र व पुत्री अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित कर निरंतरता बनाए हुए हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button