उज्जैन समाचार
मां नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर पुजारी परिवार द्वारा कोटितीर्थ कुण्ड पर पूजन आरती संपन्न


उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मन्दिर उज्जैन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पुजारी परिवार द्वारा मां नर्मदा जी का पूजन एवं आरती की गई। कार्यक्रम मां नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर कोटितीर्थ कुण्ड पर आयोजित किया गया । पुजारी श्री बाला गुरुजी ने विधिवत् पूजन अर्चन एवं चुनरी ओढ़ाने पश्चात आरती की. पूजन- आरती में पुजारी दिनेश गुरुजी, पुजारी भूषण गुरुजी, पुजारी सुभाष गुरुजी, मन्दिर अधिकारी मुलचंद जूनवाल, आर. के तिवारी के साथ ही अन्य गणमान्य सदस्य, वरिष्ठ गण आदि बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर महंत जस्सू गुरुजी एवं टीम द्वारा सुन्दर कांड का पाठ किया गया. पूजन आरती पश्चात भक्त गण को प्रसाद वितरित किया गया।



