शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कर्तव्य बोध पखवाड़ा प्रारंभ


–दीप जलाए, रंगोली बनाई और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को माल्यार्पण किया
बांसवाड़ा । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश देने वाला कर्तव्य बोध पखवाड़ा स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर प्रारंभ किया गया l जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय कर्तव्य बोध पखवाड़ा मानता हैं। संभाग संगठन मंत्री दिलीप पाठक ने बताया इसके लिए जिला और प्रत्येक उपशाखा स्तर पर स्कूलों में यह आयोजन संगठन की इकाइयों द्वारा किए जाता हैं। कर्तव्य बोध 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती से सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी तक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्देशन में पूरे देश मे चलने वाला स्थायी कार्यक्रम है।अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विमल प्रसाद चौबीसा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसी आध्यामिकता और सुभाष चंद्र बोस की देश भक्ति युवाओं को आत्मसाद करने की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद के जन्म की पूर्व संध्या 11 जनवरी को सायं 5 बजे पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मोहन कॉलोनी चौहराए पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सम्मुख रंगोली निर्माण, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रीय भावना के परिपूर्ण नारों का उद्घोष किया गया।नगर अध्यक्ष जनक भट्ट ने कहा कि शाखा अनुसार कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, मरीजों की फल वितरण, महा पुरुषों के संबंध में प्रश्नोत्तरी,शिक्षक कर्तव्यों पर व्याख्यानमाला और परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न बैंक निर्माण के कार्य किया जाएंगे। इसके तहत 11 जनवरी को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला बाँसवाड़ा द्वारा अपने समस्त 13 उपशाखाओ में एक साथ कर्तव्य बोध पखवाड़े का उद्घाटन किया गया। संगठन के कार्यक्रम के निरीक्षण और सम्बलन के लिए जिला स्तर से पर्यवेक्षक नियुक्त करके प्रत्येक उपशाखा में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी । तहसील, ब्लॉक, नगर इकाइयों को कर्तव्य बोध कार्यशाला अयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक कर्तव्य बोध का संकल्प लेकर समाज मे शिक्षा की अलख जगाने का कार्य करेंगे। रितेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमल पाठक,सभाध्यक्ष सरदार सिंह कटारा, अशोक पटेल,मोहनलाल मईड़ा, विवेक चौबीसा,जनित द्विवेदी,मोहनलाल निनामा और भरत दायमा ने कर्तव्य बोध पखवाड़े को शिक्षक संघ के कार्यक्रम में एक सकारात्मक नवाचार बताया और केवल अधिकार ही नही अपितु शिक्षा और समाज के प्रति अपने दायित्वों के अवबोध कराने का एक विनम्र प्रयास है।



