राजस्थानमध्य प्रदेश

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का भोपाल में भव्य स्वागत, मंगलवार को इंदौर पहुंचेगी


भोपाल, 29 दिसंबर l देश के उपभोक्ताओं को अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सचेत कर उनके हितों को बाजार में सुरक्षित करने के लिए देश के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में सीसीआई द्वारा निकाली जा रही उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा सोमवार को भोपाल पहुंची जहां उसका भव्य स्वागत हुआ तथा भोपाल के राजीव गांधी भवन, शामला हिल्स के सभाकक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया l सीसीआई व भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्तर प्राप्त घुमंतू अधिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा थे, जब कि अध्यक्षता भारतीय मानक ब्यूरो के शाखा प्रमुख मोहम्मद रिजवान ने की l
मुख्य अतिथि बंजारा ने कहा कि उपभोक्ता कानून के बारे में आज भी कई लोगों को पूरी जानकारी नहीं है, उन्हें जागरूक बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ उपभोक्ता संगठनों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए l उन्होंने विश्वास जताया कि भारत के उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही यह यात्रा भी इस दिशा में उपयोगी साबित होगी l कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा ने कहा कि जागरूकता के अभाव में उपभोक्ताओं को बाजार व्यवस्था में कई तरह की समस्याएं आती है और राहत नहीं मिल पा रही है इस बाबत यह यात्रा प्रारंभ की गई है ताकि उपभोक्ताओं को अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सचेत किया जा सके l कार्यक्रम को सीसीआई के महासचिव मुकेश वैष्णव एवं सीसीआई पदाधिकारी संजय खंडेलवाल ने भी संबोधित किया l इस मौके पर ब्यूरो के मानक प्रोत्साहन अधिकारी श्रीधर ने ब्यूरो के महानिदेशक संजय गर्ग के संदेश को पढ़कर सुनाया l
इस मौके पर डॉ अनंत शर्मा का शॉल ओड़ाकर और माल्यार्पण कर उपभोक्ता जागरूकता हेतु उनके द्वारा की जा रही पहल हेतु सार्वजनिक अभिनंदन किया गया l
यात्रा 30 दिसंबर को इंदौर पहुंचेगी जहां स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ डॉ अनंत शर्मा संवाद करेंगे तथा इसके बाद यात्रा गुजरात के लिए प्रस्थान कर जाएगी l
सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव एवं उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि यह यात्रा देश के 145 से अधिक प्रमुख शहरों से होते हुए उपभोक्ता जागरूकता का संदेश देगी तथा कुल 17000 किलोमीटर यात्रा तय कर विश्व उपभोक्ता दिवस के मौके पर 15 मार्च 2026 को दिल्ली पहुंचेगी l ध्यान रहे इस यात्रा को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर 2025 के अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली से रवाना किया था l यात्रा के साथ सीसीआई के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन डॉ अरुण कुमार, सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या सहित संगठन के सैकड़ो पदाधिकारी, उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता चल रहे हैं l इससे पूर्व डॉअनंत शर्मा के नेतृत्व में उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा में चल रहे संगठन प्रतिनिधियों ने वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश सरकार के उपभोक्ता मामलात विभाग के उप शासन सचिव बी के चंदेल से भेंट की l श्री चंदेल ने मध्य प्रदेश सरकार की उपभोक्ता कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से संगठन प्रतिनिधियों को अवगत करवाया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button