पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए


उज्जैन, दिनांक 28दिसंबर 2025। 54वें विजय दिवस, 27वें कारगिल विजय दिवस तथा राष्ट्र की सर्वाधिक सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कर्नल पी. वी. हरि के नेतृत्व में पवित्र “विजय अमृत कलश” के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन पहुँचा प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर मंदिर परिसर में विजय अमृत कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिकों के इस गरिमामय आगमन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर एवं आई.टी. शाखा प्रभारी दीपक परमार द्वारा पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल का सम्मान एवं सत्कार किया गया।



