गुजरात

नवमी पर छप्पन भोग लगे, महाआरती व गरबा आयोजन हुआ श्री कुंज स्काई में

अहमदाबाद, 1 अक्टूबर । नवरात्रि के अवसर पर श्री कुंज स्काई अहमदाबाद में गरबे, रंगारंग कार्यक्रम और माता की आराधना व पूजा अर्चना के विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए l नवमी के दिन में महा आरती हुई और 56 भोग लगे, इसके साथ नवरात्रि के विभिन्न आयोजनों का समापन हुआ l श्री कुंज स्काई साइंस सिटी में प्रबंधन से जुड़े संदीप भाई परमार ने बताया कि नवमी के दिन परिसर के सभी प्रतिनिधियों ने सामूहिक आरती व 56 भोग के कार्यक्रम में श्रद्धा बहुत उत्साह के साथ भाग लिया l उन्होंने कहा कि परिसर के श्रद्धालुओं ने प्रसादी वितरण कार्यक्रम में भी सहयोग किया तथा गरबा आयोजन में भाग लिया l उन्होंने बताया कि परिसर में निवास करने वाले सभी लोगो की सहमति से नवरात्रि के कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया गया तथा सभी ने विभिन्न आयोजन में उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम के सफल आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की l उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान नियमित रूप से विभिन्न आयोजन बहुत अच्छे ढंग से सभी के सहयोग से पूर्ण किए गए l

नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही परिसर में गरबा का भी भव्य आयोजन किया गया जिसमें परिसर के समस्त निवासियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया l सामूहिक प्रसाद वितरण आयोजन सभी के सहयोग से पूर्ण हुआ l उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को नवरात्रि घटस्थापना व माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया, कलर ऑफ़ द डे व्हाइट रहा l मंगलवार को चंद्र दर्शन के साथ माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई, कलर ऑफ द डे रेड रहा l बुधवार को सिंदूर तृतीया पर माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई 8 कलर ऑफ द डे रॉयल ब्लू रहा l गुरुवार को विनायक चतुर्थी पर पूजा अर्चना का आयोजन होगा कलर ऑफ द डे येलो रहा l शुक्रवार को माता कुष्मांडा पूजा अर्चना के साथ ही उपन्ग ललिता व्रत होगा कलर ऑफ द डे ग्रीन रहा l शनिवार को स्कंदमाता की पूजा अर्चना हुई और डे ऑफ द कलर ग्रे रहा l रविवार को माता कात्यायनी की पूजा अर्चना हुई, कलर ऑफ द डे ऑरेंज कलर रहा l सोमवार को सरस्वती माता आवाह्न एवं माता कालरात्रि की पूजा अर्चना हुई, कलर ऑफ़ द डे पीकॉक ग्रीन रहा l मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सरस्वती पूजा, मां महागौरी व संधि पूजा अर्चना हुई, कलर ऑफ़ द डे पिंक रहा l बुधवार को महानवमी के अवसर पर महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन हुआ l श्री कुंज स्काई परिसर में श्रद्धालुओं संदीप भाई परमार, मिथिलेश भाई, धर्मेन्द्र ब्रह्मभट्ट, जितेंद्र झा, रामप्रसाद निषाद, भाविन भाई शुक्ला, वेभव भाई अरोरा, रवि भाई ठक्कर, सौरभ कंसारा, चंद्रेश सोमपुरा, देवेंद्र शाह, आकाश ब्रह्मभट्ट, हार्दिक पंचाल, हर्षित शाह, हीरेन ठक्कर, जय भाई, ए मोरिस, हर्षिल, कमलेश मधु, सुरेश रावल, पार्थ, जिगर मशरूम वाला, नवीन भाई, नरेश पड़ियार, परेश भाई, भरत भाई, राकेश भाई, सुरेश भाई, टेकचंद भाई, तुलसीदास सनवलानी, विपुल दोषी, भाविन भाई, हेमल भाई, सी के चंदन, जेमीन गांधी, मनीष पटेल, साहिल भाई, लय दवे, अवनी परमार, अवनी ब्रह्मभट, अंशुप्रिया झा, नेहल चितरीया, हंसल शुक्ला, शोभनाबेन, नयनामधु, मनीषा बैन, इंजीरा बेन, कृतिका पटेल, फ्लेविया मोरस, खुशबू तपोधन, रश्मिन शाह, नमिता ओसवाल, आकृति द्विवेद्वी, तृषा पड़ियार, स्मिता संनमलानी, नविता बेन, गौतमी चौकसी, भारती खंभोलजा, एडवोकेट पिया, किंजल सेठ, नेहा ठक्कर, पूजा ठाकर, रिचा शाह, कृतिका पटेल, कृष्णा बेन, वीजेएम, आदि नियमित रूप से व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने में परोक्ष व अपरोक्ष सहयोग कर रहे हैं तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button