नवरात्रि पर्व पर देवी मां की भक्ति में लीन दिव्यांग बच्चों द्वारा गरबा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति, स्वच्छता का संदेश दिया



-पहली बार नगर निगम द्वारा आयोजित इस प्रकार के अद्भुत आयोजन को देख दिव्यांग बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे – महापौर टटवाल
उज्जैन। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के क्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल की पहल पर उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा प्रथम बार एक अनूठा एवं अद्भुत आयोजन दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति में किया गया जिसमें दिव्यांग गरबा नृत्य प्रस्तुति, शहर की स्वच्छता पर चर्चा, मनोरंजन गतिविधियां, खेलकूद गतिविधियों का आयोजन शनिवार को कोठी रोड स्थित अटल अनुभूति उद्यान में किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत शनिवार को नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए अटल अनुमति उद्यान पर दिव्यांग सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया जिसमें निगम द्वारा मनोविकास केंद्र के दिव्यांग बच्चों को आमंत्रित करते हुए बच्चों के साथ दिव्यांग गरबा नृत्य, गीत संगीत, स्वच्छता की गतिविधि, खेलकूद गतिविधियों का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, मनोविकास केंद्र के संचालक फादर जीजा जॉर्ज, संचालक सामाजिक न्याय विभाग सतीश सोलंकी, एमआईसी सदस्य एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन के पश्चात दिव्यांग बच्चों को उपहार प्रदान किए गए साथ ही बच्चों के लिए पानी पताशी, केले एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।इस दौरान एमआईसी सदस्य सत्यनारायण चौहान, शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, प्रकाश शर्मा, जितेंद्र कुवाल, डॉ योगेश्वरी राठौर, श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, उपायुक्त मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त उपस्थित रहें।



