गुजरात

माताजी विग्नेश्वरी मंदिर में इनवर्टर और बैटरी भेंट की

 


अहमदाबाद, 13 सितंबर lप्रख्यात ज्योतिषाचार्य, ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के पूर्व वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिवंगत पंडित लक्ष्मीनारायण द्विवेदी एवं उनकी पत्नी दिवंगत श्रीमती कमला द्विवेदी की स्मृति में उनके परिवारजनों की ओर से कुलदेवी विग्नेश्वरी माताजी कोटावड पाटन में ल्यूमिनस का इनवर्टर और बैटरी भेंट की गई l परिवार की ओर से जेष्ठ पुत्र प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी एवं प्रपौत्र लय निरंजन द्विवेदी ने मंदिर प्रबंधन प्रतिनिधियों को सामग्री भेंट की l इससे पूर्व परिवारजनों की ओर से वागड़ क्षेत्रीय औदिच्य शिक्षा प्रचार समिति में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुविधा हेतु तथा सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज तलवाड़ा को धर्मशाला में भी इनवर्टर व बैटरी भेंट की गई l परिवारजनों की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नल्दा में भी विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा हेतु इनवर्टर व बैटरी भेंट की गई थी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button