भाजपा उज्जैन ग्रामीण के 7 मंडलों के मंडल अध्यक्ष नियुक्त
उज्जैन ग्रामीण में 23 में से 21 मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित हो चुके

-उज्जैन ग्रामीण में 23 में से 21 मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित हो चुके
उज्जैन ग्रामीण में कुल 23 में से 21 मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित हो चुके
उज्जैन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश धाकड़ की सहमति से उज्जैन ग्रामीण के बचे 9 मंडलों में से 7 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है उज्जैन ग्रामीण में कुल 23 में से 21 मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित हो चुके हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कैलाश बोडाना ने बताया कि महिदपुर विधानसभा के महिदपुर नगर मंडल में
श्रीमती उमा पांडे महिदपुर ग्रामीण मंडल में किशोर शर्मा झारडा मंडल में श्याम सिंह बगड़ावत महिदपुर रोड मंडल में गुरु चरण सिंह तराना विधानसभा के तराना ग्रामीण मंडल में यशवंत आंजना माकडोन मंडल में विशाल पांडे कनासिया मंडल में धर्मेंद्र डॉन को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है ।अब उज्जैन ग्रामीण जिले के इंगोरिया मंडल एवं तराना नगर मंडल में अध्यक्ष की नियुक्ति शेष बची है।



