उज्जैन समाचारधर्म और समाज
भगवान परशुराम जन्म स्थल जाना पाव हेतु उज्जैन से विप्र ब्राह्मण जन रवाना हुए

-अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में गए हैं जानापाव
उज्जैन । संपूर्ण ब्रह्म शक्ति मध्य प्रदेश के आह्वान पर जागो ब्राह्मण जागो हुंकार प्रादेशिक यात्रा एवं ब्राह्मण समाज का प्रादेशिक सम्मेलन हेतु उज्जैन से ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे 20 जुलाई 25 को प्रातः 7 बजे नानाखेड़ा मृत्युंजय द्वारा स्थित भगवान मृत्युंजय धाम महाकाल पर पूजन अर्चन कर रवाना हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी महामंत्री तरुण उपाध्याय , त्रिशूल शिवगण वाहिनी के संस्थापक आदित्य नागर ,रवि शुक्ला, संरक्षक सुरेश मोढ, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा शैलेशानंद गिरि महाराज ,महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज कालिदास अकादमी के पूर्व निदेशक डॉक्टर संतोष कुमार पंडया, पूर्व एडीएम आर पी तिवारी कैलाश चंद्र पांडे ईश्वर अग्निहोत्री रविंद्र भारद्वाज चंद्रशेखर शर्मा हेमंत व्यास शैलेश दुबे अमित मिश्रा बसंत त्रिवेदी राजेंद्र तिवारी दिनेश रावल वीरेंद्र त्रिवेदी रामेश्वर जोशी पंडित राजेश व्यास ,सतीश शर्मा, विवेक जोशी ,राधेश्याम शर्मा, मुक्तेश त्रिवेदी अजय आचार्य ,कृष्णकांत पंडया, चंद्रशेखर शर्मा सुभाष व्यास श्रीमती अंबिका पंडया श्रीमती प्रियंका जोशी नितिन आचार्य, डॉक्टर अक्षय आचार्य बड़ी संख्या में विप्र जनों की उपस्थिति में यात्रा उज्जैन से रवाना हुई।



